पिपरई: पिपरई नगर परिषद के वार्ड 9 थिगली में मुक्तिधाम ना होने से ग्रामीणों को सड़क किनारे टीन सेट लगाकर करना पड़ा अंतिम संस्कार
नगर परिषद पिपरई के वार्ड नंबर 9 थिगली में बुजुर्ग दशरथ सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। गुरुवार को सुबह से ही रिमझिम बारिश जारी थी। जब बुजुर्ग का निधन हुआ तो परिजन अंतिम संस्कार को लेकर चिंता में पड़ गए। क्योंकि थिगली में जो मुक्तिधाम की जमीन है, उस पर दबंगों का कब्जा है। ग्रामीणों द्वारा बुजुर्ग का अंतिम संस्कार सड़क किनारे टीन सेट कर किया गया।