राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र स्थित 90 फीट रोड के पास बैटरी कारोबारी ओम प्रकाश की खड़ी कार को शातिर चोरों ने निशाना बना लिया। पूरी चोरी की वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोर साफ तौर पर नजर आ रहे हैं। गुरुवार की सुबह 11 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने कार का गेट खोलकर अंदर रखा बैग उड़ा लिया। बैग में 6 लाख 39 हजार रुपये