बल्देवगढ़: ओबीसी महासभा द्वारा अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर टीकमगढ़ जिला कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन
ओबीसी महासभा के द्वारा आज दोपहर 2:00 बजे अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर टीकमगढ़ जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा है।जिसमें ओबीसी महासभा जिला अध्यक्ष नीलेश यादव के द्वारा पटवारियों के स्थानांतरण, किसानों की समस्याएं एवं जातिगत जनगणना संबंधी अन्य समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा है।जिसमें अधिक संख्या में ओबीसी महासभा के कार्यकर्ता शामिल रहे।