बल्देवगढ़: पुलिस ने तालमऊ के पास जुआ के फड़ पर की छापामार कार्रवाई, एक बाइक एवं ₹2900 के साथ 4 जुआरियों को किया गिरफ्तार
बल्देवगढ़ पुलिस थाना अंतर्गत तालमऊ के पास पुलिस के द्वारा जुआ के फड़ पर छापामार कार्यवाही की गई। जिसमें मौके से एक बाइक, 52 ताश के पत्ते एवं ₹2900 के साथ चार जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है ।बल्देवगढ़ पुलिस थाना प्रभारी मनोज सोनी के द्वारा बताया गया कि चार आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर मामले को विवेचना में ले लिया है।