करगहर: करगहर बाजार में जाम की समस्या से राहत के लिए अधिकारियों ने बस स्टैंड के लिए स्थल का किया चयन
करगहर बाजार में लगातार लगने वाली जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने बस स्टैंड निर्माण की दिशा में पहल तेज कर दी है। इसी कड़ी में करगहर प्रखंड मुख्यालय के समीप अधिकारियों द्वारा बस स्टैंड के लिए स्थल का चयन किया गया। बताया गया कि चयनित स्थल के आसपास अतिक्रमण किए हुए लोगों को जल्द हटाने का निर्देश दिया गया है, ताकि बस स्टैंड निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई ज