पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मां काली बखोरापुर मंदिर में की पूजा-अर्चना
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुर स्थित प्रसिद्ध मां काली बखोरापुर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां काली से बिहार सहित सभी राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रदेश की उन्नति, सामाजिक सौहार्द और जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समर्थक उपस्थित रहे।