आंवला: आंवला गौशाला में संतों और पदाधिकारियों से अभद्रता, अव्यवस्थाओं का विरोध करने पर कर्मचारियों ने दी जान से मारने की धमकी
Aonla, Bareilly | Aug 24, 2026 आंवला कान्हा गौशाला में सोमवार को अव्यवस्थाओं का विरोध करने पहुंचे जूना अखाड़ा के संतों और हिन्दू रक्षादल के पदाधिकारियों के साथ गौशाला कर्मियों ने कथित तौर पर अभद्रता और गाली-गलौज की।विरोध करने पर कर्मचारियों ने मारपीट का प्रयास करते हुए धारदार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया।यह घटना सोमवार दोपहर 3 बजे हुई।