बल्देवगढ़: ग्राम जमुनिया टेक के पास अवैध शराब का विक्रय करते हुए एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मामला किया दर्ज
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम जमुनिया टेक के पास अवैध शराब का विक्रय करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।जिसमें पुलिस के द्वारा बताया गया कि आरोपी काशीराम पुत्र बलराम कुशवाहा उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम प्रेमनगर जो की अवैध शराब का विक्रय कर रहा था।जिसके पास से 04 लीटर महुआ से बनी कच्ची शराब जप्त की गई। साथ ही आरोपी पर मामला दर्ज किया गया।