बल्देवगढ़: भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने टीकमगढ़ जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन,बल्देवगढ़ से कार्यकर्ता हुए शामिल
भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के द्वारा टीकमगढ़ जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।जिसमें मांग की गई कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश आरक्षण में उप वर्गीकरण एवं क्रिमीलेयर लागू करने के आदेश को अध्यादेश लाकर निरस्त किया जाए।विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपने में बल्देवगढ़ से अधिक संख्या में भीम आर्मी कार्यकर्ता शामिल हुए।