बल्देवगढ़: सड़क दुर्घटना गंभीर रूप से घायल हुए बाइक चालक को बल्देवगढ़ सीएचसी से जिला चिकित्सालय किया गया रेफर
बल्देवगढ़ टीकमगढ़ मार्ग सरकारी अस्पताल के पास अज्ञात बोलेरो कार चालक ने बाइक चालक शंकर रैकवार पुत्र जुगला रैकवार को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी थी।और बोलेरो कार चालक मौके से भाग गया था।घायल बाइक चालक को स्थानीय लोगों की मदद से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया था।जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।