बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ पुलिस ने 8 माह से लापता नाबालिक लड़की को पठानकोट से किया दस्तयाब, परिजनों के किया सुपुर्द
बल्देवगढ़ पुलिस थाना अंतर्गत करीब आठ माह पूर्व एक नाबालिक लड़की घर से बिना बताए लापता हो गई थी। जिसमें परिजनों के द्वारा पुलिस थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिक लड़की की तलाश शुरू कर दी थी।जिसे पठानकोट से दस्तयाब किया। और नाबालिक लड़की को भगा ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया।