बल्देवगढ़: पिपरा मड़ोरी गांव में जमीनी विवाद को लेकर वृद्ध के साथ हुई मारपीट, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
बल्देवगढ़ विकासखंड एवं खरगापुर पुलिस थाना अंतर्गत पिपरा मड़ोरी गांव में एक वृद्ध के साथ बेरहमी से मारपीट की गई।जिसमें पीड़ित गनेश विश्वकर्मा के द्वारा बताया गया कि जमीनी रंजिश को लेकर उसके ही भतीजे घनश्याम विश्वकर्मा के द्वारा पीड़ित के साथ लाठी डंडों से मारपीट की गई। खरगापुर पुलिस के द्वारा उक्त घायल वृद्ध की बल्देवगढ़ सीएचसी में एमएलसी कराई गई।