असंध: असंद रोड पर बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़, बदमाश घायल
असंद रोड के पास जबाला गांव में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने फायरिंग का जवाब दिया, घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएसपी गोरखपाल राणा ने घटना की जानकारी दी और बताया कि आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।