हरिद्वार: हर की पौड़ी पहुंचे निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने की दी नसीहत
बुधवार को हरकीपौड़ी पहुंचे खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने स्थानीय सांसद और पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत पर चुटकी लेते हुए सांसद को लोकतांत्रिक परंपरा का पालन करने की नसीहत दी। उमेश कुमार ने कहा कि सार्वजनिक मंचों पर किसी विधायक का बहिष्कार कर सांसद त्रिवेंद्र भले ही गलत कर रहे हों लेकिन अपने सांसद के प्रति उमेश कुमार के दिल में पूरा सम्मान है।