हरिद्वार: रानीपुर पुलिस ने टिबड़ी और रामधाम कॉलोनी में चलाया सत्यापन अभियान, 17 लोगों का चालान काटकर वसूला 170000 का जुर्माना
रानीपुर पुलिस ने आज टिबड़ी और रामधाम कालोनी में सत्यापन अभियान चलाया। 17 लोगों का चालान काटकर उनसे 170000 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इन सभी लोगों ने बिना सत्यापन कराए नौकर और किराएदार रखे हुए थे। SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सख्त निर्देश दिए हैं कि क्राइम कंट्रोल के लिए पूरे जनपद में किराएदारों और नौकरों का सत्यापन कराया जाए। मकान मालिकों के चालान काटे जाए।