हरिद्वार: सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी पहुंचे रानीपुर मोड़, विभिन्न समाजसेवियों और पत्रकारों को किया सम्मानित
उत्तराखंड के सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी आज रानीपुर मोड़ पहुंचे। जहां उन्होंने उत्तराखंड पत्रकार यूनियन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न समाजसेवियों और पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य के पत्रकारों के लिए बीमा, सुरक्षा और मान्यता की प्रक्रिया गतिमान।