हरिद्वार: हरकीपौड़ी और आसपास के इलाकों में ड्रोन उड़ाने वालों पर SSP हुए सख्त, कार्रवाई के दिए निर्देश
SSP परमेंद्र डोभाल ने हरकीपौड़ी और आसपास के इलाकों में ड्रोन उड़ाने वालों पर सख्ती दिखाते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। SSP के अनुसार बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना कानून प्रतिबंधित है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि ऐसे लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए जिससे कड़ी कार्रवाई की जा सके।