हरिद्वार: नयागांव में चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक को ज्वालापुर पुलिस ने अवैध चाकू के साथ पकड़ा
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक आकाश पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।