हरिद्वार: श्री अखंड परशुराम अखाड़े और सेवाज्ञ संस्थानम ने हर की पौड़ी में किया गंगा पूजन, युवा धर्म संसद की सफलता की कामना की
श्री अखंड परशुराम अखाड़े और सेवाज्ञ संस्थानम के कार्यकर्ताओं ने हर की पौड़ी पर गंगा पूजन किया और हरिद्वार में 13-14 सितंबर होने वाली युवा धर्म संसद की सफलता की कामना की। इस दौरान अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी के वसुदेव कुटुंबकम को आधार बनाकर युवा धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश के करीब 2000 युवा हिस्सा लेंगे।