भीलवाड़ा: मेवाड़ में MD ड्रग की पहली फैक्ट्री पकड़ी गई, 72 करोड़ का माल तैयार था
भीलवाड़ा। पश्चिमी राजस्थान के बाद अब मेवाड़ क्षेत्र में MD ड्रग बनाने की पहली फैक्ट्री बिजोलिया थाना इलाके के चंपापुर में पकड़ी गई है। भैंसरोड़गढ़ की पहाड़ियों के पीछे चल रही फैक्ट्री से पुलिस ने वीरेंद्र सिंह 51 मंदसौर, बहादुर सिंह 43 नीमच और बबलू बंजारा 30 भोपतपुरा को गिरफ्तर किया।