पटना ग्रामीण: CM सम्राट चौधरी ने विकास परियोजनाओं के लंबित कार्य तय समय सीमा में पूरे करने के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सौ करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं और केंद्र प्रायोजित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। 'बिहार गति' के तहत मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा में पूरा किया जाए तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। उन्ह