मोहम्मदगंज: +2 उच्च विद्यालय रहमानिया तारा की कबड्डी टीम 1 अंक के अंतर से बनी जिला चैंपियन
बुधवार को जिला स्कूल मेदिनीनगर के मैदान में हुए अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता में मोहम्मदगंज प्रखंड की +2 उच्च विद्यालय रहमानिया तारा की टीम ने छतरपुर प्रखंड को 15-14 से हराकर जिला चैंपियन बन गई। इस जीत के साथ अब टीम खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2024 में राज्य स्तर पर खेलेगी।इस मैच में मोहम्मदगंज की टीम ने शानदार खेल दिखाया और विनय कुमार को "मैन ऑफ द मैच" चुना गया।