मोहम्मदगंज: महाविद्यालय में 'स्वच्छता ही सेवा' विषय पर निबंध प्रतियोगिता और पौधारोपण का आयोजन हुआ
राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के अवसर पर ए के सिंह कॉलेज जपला इकाई द्वारा महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा विषय पर निबंध प्रतियोगिता एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम इस निबंध प्रतियोगिता आयोजन करने का उद्देश्य स्वयंसेवकों में स्वच्छता के प्रति कल्पना एवं चिंतन शक्ति का विकास करना एवं आम लोगों को स्वच्छता के प्रति सजग करना है।