आगरा: हरी पर्वत स्थित स्कूल की वैन नाले में गिरी, 10 से 11 बच्चे थे सवार, सभी को आईं मामूली चोटें
थाना हरी पर्वत क्षेत्र के अंतर्गत हरी पर्वत स्थित एक स्कूल की वैन अचानक से नाले में गिर गई, वैन में लगभग 10 से 11 बच्चे सवार थे, मौके पर हड़कंप मच गया, सभी बच्चों को वैन से बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल ले जाया गया, सभी बच्चों को मामूली चोटें आई है, सूचना पर पुलिस पहुंची, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।