आगरा: ताजमहल के पास स्थित शिल्पग्राम की गिरी छत, बड़ा हादसा टल गया
आगरा में हो रही झमाझम बारिश के बाद ताजमहल के पास एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जिसमें ताजमहल के पास स्थित शिल्पग्राम की छत भरभरा कर गिर गई, छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए, गनीमत की बात यह रही कि इस दौरान कोई यहां मौजूद नहीं था, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था, शिल्पग्राम में देसी विदेशी पर्यटकों का आना-जाना आम बात है।