आगरा: मंडलायुक्त सभागार में पथकर सलाहकार समिति की 39वीं बैठक का आयोजन किया गया
मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में पथकर सलाहकार समिति की 39वीं बैठक व नगर स्तरीय स्थापना विकास समिति की बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में सर्वप्रथम विगत 38वीं बैठक के अनुपालन आख्या को पथकर सलाहकार समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसकी मंडलायुक्त के द्वारा विस्तार से समीक्षा की गई, अन्य कार्यों के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।