आगरा: पुलिस आयुक्त कार्यालय सभागार में विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर होटल प्रबंधकों के साथ की गई गोष्ठी
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के द्वारा पर्यटन नगरी आगरा में आने वाले विदेशी पर्यटकों का आवागमन, ठहराव, आंतरिक सुरक्षा आदि से जुड़े हुए विषयों पर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें आगरा के प्रमुख होटलों के प्रबंधक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय एवं केंद्रीय हिंदी संस्थान के प्रतिनिधिगण शामिल हुए, साथ ही संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।