आगरा: नब्ज पकड़ते ही मरीज हुआ बेहोश, डॉक्टर ने CPR देकर बचाई जान, शाहगंज स्थित क्लीनिक का मामला, सीसीटीवी आया सामने
कहते हैं कि भगवान डॉक्टर का रूप होते हैं और आज एक डॉक्टर ने यह साबित भी कर दिया, शाहगंज स्थित डॉक्टर हिमांशु यादव की क्लीनिक पर एक मरीज ट्रीटमेंट लेने के लिए आया हुआ था, मरीज अपनी समस्या बता रहा था, इसी दौरान वह बेहोश हो गया,डॉक्टर ने तत्परता दिखाई, मरीज को CPR दिया, जिससे मरीज की जान बच सकी,इसका CCTV फुटेज भी सामने आया है, डॉक्टर की सराहना की जा रही है।