बेतिया: अभिषेक रंजन का बेतिया सांसद पर पलटवार: “पहचान बयानबाज़ी से नहीं, काम से बनती है”
बेतिया से खबर है जहां चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल के हालिया बयानों पर आज 21फरवरी शनिवार करीब 6: 30बजे एक वीडियो जारी करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश की जनता इतिहास और वर्तमान दोनों को भली-भांति समझती है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी से संजय जायसवाल आते हैं, उसका आज़ादी के आंदोलन में क्या योगदान रहा, यह सबको मालूम है