सतगावां: पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ नवाडीह जंगल में चलाया छापेमारी अभियान 1100 किलोग्राम अवैध जावा महुआ किया विनष्ट
सतगावां। थाना प्रभारी विजय गुप्ता के नेतृत्व में मगंलवार को प्रखंड के कोठीयार पंचायत के नवाडीह जंगल में नदी के पास अवैध देशी महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान जंगल में शराब माफियाओं के द्वारा अवैध रूप से संचालित शराब भठ्ठियों को पुलिस ने ध्वस्त किया। साथ ही साथ 1100 किलो ग्राम जावा महुआ को विनिष्ट किया गया।