बक्सर: जिले में रोको टोको अभियान के दौरान 35 गिरफ्तार, वाहन अधिनियम के तहत ₹60500 का जुर्माना वसूला गया
Buxar, Buxar | Oct 9, 2025 जिले के सभी थाना क्षेत्र में विशेष रूप से रोको टोको अभियान चलाया गया. जिसमें 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं वाहन अधिनियम के तहत उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 60500 रुपये जुर्माना की वसूली की गई है. अभियान के दौरान हत्याकांड के मामले में एक हत्या के प्रयास के कांड के मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई है.