बक्सर: जिले में विधानसभा चुनाव के लिए 13 उड़नदस्ता दल का गठन, अंबेडकर चौक पर सीआरपीएफ व सीआईएसएफ ने चलाया जांच अभियान
Buxar, Buxar | Oct 9, 2025 आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों की ओर से विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। देर रात बक्सर स्थित अंबेडकर चौक पर सीआरपीएफ एवं सीआईएसएफ की संयुक्त टीम ने सघन जांच अभियान चलाया। सभी प्रकार के वाहनों की जांच की गई। वहीं 13 उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है।