हरिद्वार: ज्वालापुर में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 2 व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार
ज्वालापुर में पुलिस ने मामूली बात को लेकर आपस में झगड़ रहे 2 लोगों को सबक सिखाया है। मामूली बात को लेकर दोनों एक दूसरे को मारपीट को उतारू हो गए थे। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 126,135 और 170 के तहत फरीदाबाद के रहने वाले मनदीप शर्मा और पंकज कुमार पाठक को गिरफ्तार किया। शुक्रवार शाम 4 बजे करीब दोनों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के लिए ले जाया गया।