हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय परिसर में जंगली हाथी घुसने से मची अफरा-तफरी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हरिद्वार के रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों के घुसने का सिलसिला जारी है। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय परिसर में एक बार फिर से जंगली हाथी आने से लोगों में अफरा तफरी मच गई। सोशल मीडिया पर हाथी का वीडियो वायरल हो रहा है। शुक्रवार को रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी बताया कि हाथी को रोकने के लिए गश्ती दल को अलर्ट किया गया है, इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।