हरिद्वार: सुभाषगढ़ के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
देर रात हरिद्वार के सुभाषगढ़ के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लग गई। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल बदमाश की पहचान बिट्टू निवासी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। आरोपी की कार से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद हुई है। जिसका अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।