हरिद्वार: हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जेब काटते हुए एक आरोपी को जीआरपी पुलिस ने पकड़ा
हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जेब काट रहे एक आरोपी को जीआरपी पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी यूपी के बिजनौर के धामपुर का रहने वाला दिनेश है। आरोपी दिनेश पूर्व में भी बिजनौर में तीन बार जेबकतरी के मामले में जेल की हवा खा चुका है। गुरुवार शाम 4:00 बजे करीब आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।