हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने कड़छ मोहल्ले से दो वारंटियों को गिरफ्तार किया, न्यायालय से थे वांछित
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने कड़छ मोहल्ले से दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के नाम आकाश और अतर सिंह है। आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चेक बाउंस के अलग अलग मुकदमें चल रहे हैं और न्यायालय में पेश न होने के कारण दोनों के खिलाफ गैर जमानत वारंट जारी किए गए। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर फिर से कोर्ट में पेश कर दिया।