हरिद्वार: सिडकुल थाना पुलिस ने विनीत हत्याकांड का किया खुलासा, सुभाष एनक्लेव से 3 आरोपी गिरफ्तार; शराब पीकर काटा था गला
सिडकुल थाना पुलिस ने विनीत हत्याकांड का खुलासा कर दिया। सुभाष एंक्लेव हत्या में शामिल उसके तीन दोस्तों अंकुश, सचिन और जोनी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी अंकुश की महिला मित्र की मृतक विनीत से नजदीकियां बढ़ गई थी। इससे नाराज अंकुश ने अपने दोस्त सचिन और जोनी के साथ मिलकर पहले विनीत को शराब पिलाई और फिर चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी थी।