जन्मदिन पर भाजपा नेता अंकित सिंह की अनूठी पहल, 251 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने पौधारोपण कर की पहल की सराहना
#बलिया। भाजपा नेता अंकित सिंह के जन्मदिन पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनूठी पहल की गई। उनके गांव के खेतों में बगीचा तैयार करने के उद्देश्य से 251 पौधे लगाए गए। इनमें आम के 101 पौधों के अलावा अमरूद, नींबू, बेल, जामुन, तुलसी सहित अन्य फलदार और औषधीय पौधे शामिल रहे।
पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने पहुंचकर पौधे लगाए और इस पहल की सराहना की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए इस तरह के प्रयासों को प्रेरणादायक बताया।
इस मौके पर पिछले सात वर्षों से लगातार पर्यावरण संरक्षण के कार्य में जुटे शैलेंद्र प्रताप यादव ने भी पौधारोपण किया। कार्यक्रम में धीरज तिवारी, सिद्धनाथ, मंटू, सूर्य प्रताप सिंह, सनी, अनिल यादव और आदिल सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने गांव को हरा-भरा बनाने और पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया।
#बलिया #अंकितसिंह #जन्मदिन #वृक्षारोपण #रामइकबालसिंह #पर्यावरणसंरक्षण #पौधारोपणअभियान #भाजपा #हरियाली #BalliaNews #Ballia24News