#बलिया में #656किलो पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद, पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार
#गुदरी बाजार में दुकान और बेसमेंट में रखा था पटाखों का भंडार, डीसीएम वाहन भी जब्त
#बलिया। आगामी त्योहारों के मद्देनजर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने गुदरी बाजार स्थित एक दुकान और डीसीएम वाहन से 656.800 किलोग्राम विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद किए। पुलिस ने इस मामले में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से एक डीसीएम वाहन भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर को उपनिरीक्षक श्याम प्रकाश मिश्र पुलिस टीम के साथ चित्तू पांडेय चौराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मवेशी अस्पताल रोड स्थित गुदरी बाजार में एक दुकान और उसके बेसमेंट में भारी मात्रा में पटाखे रखे गए हैं तथा उनकी आपूर्ति जिले के विभिन्न स्थानों पर की जानी है।
सूचना पर पुलिस ने दुकान की तलाशी ली तो बेसमेंट से नौ कार्टून विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद हुए। इसके बाद दुकान के बाहर खड़े डीसीएम वाहन की तलाशी लेने पर 16 कार्टून पटाखे और मिले। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर कुल बरामद पटाखों का वजन 656.800 किलोग्राम पाया गया।
पुलिस ने दुकान संचालक चेतन गुप्ता (26), उसके पिता शशिमोहन गुप्ता (62), निवासी गुदरी बाजार, बलिया तथा डीसीएम चालक आशीष यादव (24), निवासी चक्रपानपुर, थाना मेहनगर, आजमगढ़ को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पटाखों को ट्रांसपोर्ट के माध्यम से मंगाकर जिले के विभिन्न स्थानों पर आपूर्ति करने की बात सामने आई है।
इस मामले में कोतवाली थाने में मुकदमा अपराध संख्या 402/26 के तहत विस्फोटक अधिनियम और संबंधित नियमों के साथ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
#बलिया #बलियापुलिस #पटाखेबरामद #गुदरीबाजार #कोतवालीपुलिस #विस्फोटकसामग्री #तीनगिरफ्तार #पुलिसकार्रवाई #BalliaNews #Ballia24News