
मेरे बेटे #अली_हैदर_खान ने ढाई वर्ष की आयु में पहला #वृक्षारोपण किया। आप सभी दुआ दीजिए, मेरा बेटा इसी तरह प्रकृति की सेवा करे एवं अपने जीवन में सभी सफलता हासिल करे। #विश्व_पर्यावरण_दिवस @हाइलाइट Collector Narmadapuram PRO Jansampark Narmadapuram Jansampark Madhya Pradesh Nagar Parishad Sohagpur Narmadapuram Commissioner
Hoshangabad Nagar, Hoshangabad | Jun 14, 2026

सुरियावां में स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान..“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जोधराज सिंह पक्का तालाब पर साफ-सफाई एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संकल्प लिया। भारत क्रांति न्यूज़ | हर खबर पर नज़र #BharatKrantiNews #स्वच्छता_अभियान #वृक्षारोपण #एक_पेड़_मां_के_नाम #भदोही #UPNews #BreakingNews #Suriyawan #Bhadohi
Bhadohi, Bhadohi | Jun 12, 2026

*नगर में विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को मिला बल*खनियाधाना , 5 जून 2026: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज नगर परिषद पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 'एक पेड़ माँ के नाम' कार्यक्रम के तहत वृहद पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पिछोर के लोकप्रिय विधायक जी के बड़े बेटे राकेश लोधी जी मौजूद रहे। दोपहर 3:00 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। राकेश लोधी ने कहा कि एक पेड़ केवल पौधा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर धरती को हरा-भरा बनाने में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में नीम, पीपल, आम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी ली। पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। 🌱 #विश्व_पर्यावरण_दिवस #वृक्षारोपण #GreenPichhore #एक_पेड़_माँ_के_नाम
Pichhore, Shivpuri | Jun 5, 2026

#बोकारो : #पर्यावरण #संरक्षण की #अलख #जगाता #कथारा #क्षेत्र, #विश्व #पर्यावरण #दिवस पर #जागरूकता #सम्मान एवं #भव्य #वृक्षारोपण #अभियान का #आयोजन बोकारो जिला के के सीसीएल कथारा महाप्रबंधक कार्यालय में शुक्रवार 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "ActionForClimate एक्शनफ़ोर्सलीमा ते थीम के तहत भव्य जागरूकता समारोह और व्यापक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कथारा क्षेत्र ने विश्व पर्यावरण दिवस को सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि जनभागीदारी का उत्सव बना दिया। महाप्रबंधक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ग्लोबल वार्मिंग पर चर्चा हुई, शपथ ली गई और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाप्रबंधक संचालन बिनोद कुमार ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण अब सिर्फ सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जरूरत बन गया है। उन्होंने कर्मचारियों और विद्यार्थियों से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, ऊर्जा बचत और अधिक से अधिक वृक्षारोपण का आह्वान किया। स्टाफ ऑफिसर पर्यावरण एस.एस. पाल ने कार्यक्रम का संचालन और समन्वयन किया। उन्होंने "ग्लोबल वार्मिंग एवं जलवायु परिवर्तन" विषय पर विस्तृत प्रस्तुति दी। बताया कि दुनिया का औसत तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिससे सूखा, बाढ़ और असामान्य मौसम जैसी आपदाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कार्बन उत्सर्जन में कमी, ऊर्जा संरक्षण और वृक्षारोपण को समय की मांग बताया।महाप्रबंधक बिनोद कुमार ने पर्यावरण ध्वज का ध्वजारोहण किया और कोल इंडिया अध्यक्ष का पर्यावरण संदेश सुनाया। इसके बाद सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम का खास आकर्षण डीएवी स्वांग और डीएवी कथारा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान रहा। विजेताओं को प्रमाण-पत्र, उपहार के साथ एक-एक पौधा देकर सम्मानित किया गया, ताकि बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत हो। कार्यक्रम में स्टाफ ऑफिसर अभिजीत दत्ता, आर.के. बरनवाल, विजय कुमार, अजीत कुमार, ऋषभ कुमार, जे.पी.एन. सिंह, राहुल कुमार, अनमोल टोप्पो, गौरव कुमार समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।
Dhanbad Cum Kenduadih Cum Jagata, Dhanbad | Jun 5, 2026

"विश्व पर्यावरण दिवस पर लखीमपुर खीरी में हरित क्रांति की शुरुआत। वन विभाग के नेतृत्व में पौधरोपण का लक्ष्य, सेठ घाट से महाअभियान का शुभारंभ। डीएफओ तापस मिहिर ने कहा— पौधे लगाना ही नहीं, उनका संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी है।" #WorldEnvironmentDay #LakhimpurKheri #PlantationDrive #EkPedMaaKeNaam #ForestDepartment #GreenKheri #SaveEnvironment #HaritAbhiyan #MissionGreenUP #EnvironmentalProtection #वृक्षारोपण #विश्वपर्यावरणदिवस #एकपेड़मांकेनाम #लखीमपुरखीरी #हरितक्रांति #वनविभाग #पर्यावरणसंरक्षण #ग्रीनखीरी #हराभरायूपी #पेड़लगाओपर्यावरणबचाओ
Parliament Street, New Delhi | Jun 5, 2026