*26 वनग्रामों को राजस्व ग्राम में परिवर्तित करने के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित*
जिले के 26 वनग्रामों को राजस्व ग्राम में परिवर्तित करने की प्रक्रिया के संबंध में अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित ग्रामों में चल रही कार्यवाही एवं आवश्यक प्रक्रियाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान पटवारी, बीट गार्ड, संबंधित तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार, रेंजर, एसडीएम बजाग, एसडीओ वन, एसडीएम डिण्डौरी तथा सयुंक्त कलेक्टर उपस्थित रहे।
बैठक में वन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के बीच समन्वय स्थापित कर 26 वनग्रामों को राजस्व ग्राम में परिवर्तित करने से संबंधित कार्यवाही की प्रगति की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक अभिलेखों एवं प्रक्रियागत कार्यवाही के संबंध में समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया, ताकि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
#Sevasankalp #collectordindori #DindoriDistrict #MadhyaPradesh #ForestVillages #RevenueVillages #ForestDepartment #RevenueDepartment #DistrictAdministration #ReviewMeeting #PublicAdministration #JansamparkMP
49 views | Dindori, Madhya Pradesh | Oct 10, 2026