*सफलता की कहानी*
*PMFME योजना से आत्मनिर्भर बने मेहदवानी के दीपू प्रसाद साहू*
डिंडौरी जिले के विकासखण्ड मेहदवानी के ग्राम सारसडोली निवासी श्री दीपू प्रसाद साहू ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) का लाभ लेकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। श्री साहू बताते हैं कि पूर्व में उनके पास आय का कोई स्थायी साधन नहीं था। स्थानीय स्तर पर धान की प्रोसेसिंग की सुविधा न होने से क्षेत्र के किसानों को भी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। इस दौरान उन्हें उद्यानिकी विभाग, डिंडौरी के माध्यम से PMFME योजना की जानकारी प्राप्त हुई। विभाग के सतत मार्गदर्शन एवं सहयोग से उन्होंने योजना अंतर्गत राइस मिल स्थापना हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। बैंक द्वारा प्रकरण स्वीकृत किया गया। श्री साहू द्वारा लगभग 30 लाख रुपये की लागत से राइस मिल इकाई स्थापित की गई है, जिसमें बैंक से ऋण के रूप में सहायता तथा योजना अंतर्गत 10 लाख रुपये की अनुदान सहायता प्राप्त हुई है। वर्तमान में इकाई सफलतापूर्वक संचालित है।
इकाई के संचालन से 12 से 15 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त हो रहा है। स्थानीय स्तर पर किसानों को धान प्रोसेसिंग की सुविधा सुलभ हुई है। हितग्राही को इस व्यवसाय से वार्षिक लगभग 2 लाख रुपये की शुद्ध आय प्राप्त हो रही है तथा व्यवसाय में निरंतर वृद्धि हो रही है।
हितग्राही श्री दीपू प्रसाद साहू ने योजना के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी माननीय मुख्यमंत्री जी तथा उद्यानिकी विभाग, डिंडौरी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि भविष्य में वे अपने व्यवसाय का और विस्तार कर अधिक से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ने का प्रयास करेंगे।
निश्चित रूप से PMFME योजना ग्रामीण क्षेत्रों में सूक्ष्म खाद्य उद्यमों को बढ़ावा देकर स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने एवं आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
#Sevasankalp #PMFME #PMFMEScheme #SuccessStory #Dindori #DindoriDistrict #MadhyaPradesh #SelfEmployment #SelfReliantIndia #AtmanirbharBharat #Entrepreneurship #RuralDevelopment #EmploymentGeneration #FoodProcessingIndustry #HorticultureDepartment #GovernmentSchemes #PMNarendraModi #CMMohanYadav #collectordindori #jansampark
Dindori, Madhya Pradesh | Oct 11, 2026