बदायूं: SSP के निर्देश पर लोकसभा चुनाव को लेकर बिल्सी पुलिस ने कस्बे में रूट मार्च कर संदिग्ध व्यक्तियों से की पूछताछ, ली तलाशी
Budaun, Budaun | Mar 11, 2024 एसएसपी के निर्देश पर बिल्सी पुलिस ने लोकसभा चुनाव और आगामी त्यौहार को लेकर बिल्सी कस्बे में रूट मार्च कर बैंकों में चेकिंग अभियान चलाया और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी तलाशी ली। बिल्सी सीओ सुशील कुमार सिंह ने बताया एसएसपी के निर्देश पर रूट मार्च किया गया और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी तलाशी ली गई। मौके पर कोतवाल कमलेश कुमार मिश्रा मौजूद रहे।