बदायूं: बसावनपुर गांव के पास बाइक सवार चाचा-भतीजा जंगली सांड से टकराये, चाचा की मौत भतीजा घायल हुआ
Budaun, Budaun | Mar 11, 2024 बदायूं के थाना मुजरिया क्षेत्र के सराय मुडिया गांव के रहने वाले 45 वर्षीय जीतपाल पुत्र विद्याराम रविवार को अपने मामा के यहां अपने भतीजा सुभाष के साथ बाइक पर सवार होकर मौसमपुर पट्टी थाना कादरचौक दावत खाने गए थे। तो वापस अपने घर आते समय बसावनपुर गांव के पास जंगली सांड से टकरा गए। जिसमें चाचा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें चाचा की मौत हो गई।