बदायूं: रफीनगर गांव के पास पिकअप गाड़ी ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार तीन लोग घायल
Budaun, Budaun | Mar 11, 2024 रफीनगर गांव के पास एक बाइक और पिकअप गाड़ी में भिड़त हो गई। जिसमें बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक गांव रफीनगर निवासी देवेश अपनी बाइक से मुजरिया चौराहे से अरुण और मोनू के साथ अपने गांव रफीनगर आ रहे थे तभी गांव निकट एक पिकअप गाड़ी ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों लोग घायल हो गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।