बदायूं: बाला किशनपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, मारपीट में दोनों पक्षों के छ: लोग हुए घायल
Budaun, Budaun | Mar 11, 2024 उघैती थाना क्षेत्र के बाला किशनपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं उघैती पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए बिल्सी सीएचसी भेजा है, और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वही दोनों पक्षों ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है।