बदायूं: आरिफपुर नवादा गांव में सड़क पर बीमार मिले व्यक्ति की जिला अस्पताल में हुई मौत
Budaun, Budaun | Mar 11, 2024 बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के गंगोला गांव का रहने वाला 35 वर्षीय ताज मोहम्मद पुत्र जान मोहम्मद बदायूं से पानीपत चलने वाली प्राइवेट बस में नौकरी करता था। काम करने के सिलसिले में आरिफ नवादा गांव आ गया था। रविवार को अचानक ताज मोहम्मद की तबीयत खराब हो गई और सड़क पर बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।