अशोक नगर: ज़िला अस्पताल का एडीएम ने किया निरीक्षण, आईसीयू में एसी खराब व पंखे गायब मिलने पर प्रबंधन को दिए निर्देश
अशोकनगर में मंगलवार को सुबह 10: 30 बजे अपर कलेक्टर डीएन सिंह (एडीएम) ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। एक दिन पहले हुई रोगी कल्याण समिति की जिला स्तरीय बैठक में अस्पताल का निरीक्षण करने का निर्णय लिया गया था। एडीएम सुबह अस्पताल पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई गंभीर कमियां सामने आईं। आईसीयू में (एसी) खराब मिला।