तिजारा: भिवाड़ी के वॉलीबॉल खिलाड़ी की हरियाणा में पीटकर हत्या, किडनैप कर तीन दिन तक किया टॉर्चर
Tijara, Alwar | May 23, 2026 भिवाड़ी के वॉलीबॉल प्लेयर की हरियाणा के तिगांव थाना क्षेत्र में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।मृतक मोनू के चाचा नरेंद्र ने शनिवार शाम 5 बजे बताया कि युवक को 17 मई को किडनैप कर तीन दिन तक बेरहमी से मारपीट की गई, 20 मई को आरोपी ने उसे घर के बाहर फेंक दिया। प्लेयर को अधमरी हालत में फरीदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 22 मई को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया